
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना केस, कट रहे चालान फिर भी नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
AajTak
साउथ ईस्ट डीसीपी आरपी मीना के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जिले के नाईट क्लब, बार, रेस्टोरेंट यहां तक कि 5 स्टार होटल में चलने वाले पब में भी चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. इस दौरान नाईट क्लब एम हाउस क्लब, रोर नाईट क्लब, इरोज होटल का चालान काटा गया.
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, बीते चौबीस घंटे में ही 1.03 लाख मामले आए हैं. ये एक दिन में आने वाले आंकड़ों में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. लेकिन न तो राजनेता और न ही जनता इस महामारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आती. देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है. फिर भी लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं. दिल्ली में बीते चौबीस घंटे के आंकड़े 4 दिसंबर के बाद एक दिन में आने वाले सबसे बड़े आंकड़े हैं. इससे पहले 4 दिसंबर को 4 हजार 67 केस आए थे. इसके बाद अब राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6 लाख 76 हजार 414 हो गए हैं. लेकिन इन सबके बीच लोगों की लापरवाही भी लगातार देखी जा रही है, दिल्ली के दरियागंज सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे जरूरी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ते हुए नजर आईं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










