
दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-इवन, 1-15 नवंबर के बीच कृत्रिम बारिश की तैयारी में आतिशी सरकार
AajTak
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "पिछले 4 साल में 2 करोड़ पेड़ लगाए गए, वृक्षारोपण नीति से मदद मिली, दिल्ली की सड़कों पर 7545 पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें चल रही हैं. ईवी पॉलिसी सफल साबित हो रही है. दिल्ली ने अपना थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिया है, लेकिन एनसीआर राज्यों में इसी तरह के प्लांट अभी भी चालू हैं."
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 21 सूत्री कार्य योजना लागू की जाएगी. गोपाल राय ने कहा, "वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली के आस-पास के राज्यों और केंद्र सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है. 2016 से 2023 के बीच वायु प्रदूषण में 34.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. दिल्ली में वनरोपण जैसी दीर्घकालिक योजना से वायु प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिली."
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 4 साल में 2 करोड़ पेड़ लगाए गए, वृक्षारोपण नीति से मदद मिली, दिल्ली की सड़कों पर 7545 पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें चल रही हैं. ईवी नीति (Electric Vehicle Policy) सफल साबित हो रही है. दिल्ली ने अपना थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिया है, लेकिन एनसीआर राज्यों में इसी तरह के प्लांट अभी भी चालू हैं.
गोपाल राय ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन की तैयारी कर रही है. यह प्लान केवल इमरजेंसी उपाय के रूप में लागू किया जाएगा.
उन्होंने कहा, "हमने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर सर्दियों के दौरान कृत्रिम बारिश कराने की अनुमति मांगी है. हम 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच कृत्रिम बारिश की तैयारी करना चाहते हैं, जब दिवाली के बाद और पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर चरम पर होने की उम्मीद है." उन्होंने बताया कि मंत्री ने अभी तक पत्र का जवाब नहीं दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










