
दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, 'खराब' हुई वायु गुणवत्ता, जानें आज कितना है AQI
AajTak
Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में भले ही थोड़ा सुधार देखा गया हो लेकिन अभी भी दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है. बता दें, दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 254 दर्ज किया गया. IGI एयरपोर्ट पर AQI 241 दर्ज किया गया. द्वारका सेक्टर 8 पर AQI 260 दर्ज किया गया.
Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी में कुछ सुधार देखने को जरूर मिला है. हालांकि, सुधार के बाद भी दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं है. गुरुवार (17 नवंबर) की सुबह दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि नॉर्मल से 1 डिग्री कम है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज, 17 नवंबर सुबह 9 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 253 दर्ज किया गया, जो सुबह 7 बजे 249 था. वहीं, सवा 11 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 254 दर्ज किया गया. IGI एयरपोर्ट पर AQI 241 दर्ज किया गया. द्वारका सेक्टर 8 पर AQI 260 दर्ज किया गया.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है. हवा की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ ही GRAP के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में क्या है हाल? उत्तर प्रदेश में हवा के स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है. यहां सबसे बेहतर स्थिति फिरोजाबाद की है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 है, जो अच्छे से थोड़ा ही कम है. हालांकि दिल्ली के आसपास के इलाकों का हाल ऐसा नहीं है. लेकिन फिर भी यूपी के कई इलाकों में खुलकर सांस लेना मुमकिन है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







