
दिल्ली में फर्जी RTO अफसर... ऑनलाइन आवेदन करने वाले शख्स को आया एक कॉल और NOC के नाम पर लगा दिया 50 हजार का चूना
AajTak
दिल्ली में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने आरटीओ विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया था. इसके बाद उसके पास एक कॉल आया और एनओसी के नाम पर ठग ने फर्जी आरटीओ अधिकारी (Fake RTO officer) बनकर 50 हजार का चूना लगा दिया.
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां ठग ने खुद को आरटीओ अधिकारी (Fake RTO officer) बताकर हजारों की ठगी कर ली. आरोपी ने डुप्लिकेट एनओसी (Duplicate NOC) देने के बहाने एक व्यक्ति से 50,000 रुपये ले लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ठगी के आरोप में जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनकी पहचान अजय मिश्रा और सर्वेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है. दरअसल, एक व्यक्ति ने साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी कि 11 अप्रैल को उसने आरटीओ सराय काले खां को आवेदन दिया था, जिसमें वाहन की डुप्लीकेट एनओसी जारी करने का अनुरोध किया गया था.
इसके बाद 15 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. उसने खुद को जनकपुरी आरटीओ में कार्यरत क्लर्क बताया और कहा कि वह एनओसी के मामले में हेल्प कर सकता है. इस दौरान कॉल करने वाले ने एनओसी की फीस के रूप में 7,500 रुपये ठग लिए.
यह भी पढ़ें: जालसाजों ने ऑनलाइन ठगी के जरिए व्यवसायी को लगाया 35 लाख का चूना, मुंबई पुलिस ने बरामद किए रुपये
कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को आरटीओ इंस्पेक्टर बताया और डुप्लीकेट एनओसी जारी करने के नाम पर शिकायतकर्ता से 43,300 रुपये की धोखाधड़ी कर दी.
डीसीपी ने बताया कि पैसे लेने के बाद उनमें से किसी ने भी कॉल का जवाब नहीं दिया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









