
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-CNG के लिए दिखानी होगी PUC, अनिवार्य करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार
AajTak
दिल्ली में अब पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लिए वाहन चालकों को PUC दिखाना पड़ सकता है. दिल्ली सरकार वाहन में ईंधन डलवाने के लिए PUC दिखाने को अनिवार्य करने की तैयारी में है. परिवहन विभाग की ओर से पेट्रोल पंप मालिकों के लिए इसे लेकर सूचना जारी की गई है.
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर पेट्रोल पंप मालिकों को वैध PUC सर्टिफिकेट दिखाने पर ही वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल, CNG देने की तैयारी करने की सलाह दी है. परिवहन विभाग के मुताबिक वैध पीयूसीसी के बिना वाहन चलाने पर 10,000 रुपए का जुर्माना और 3 महीने तक की कैद या दोनों हो सकता है.
परिवहन विभाग ने सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी पम्पों और वाहनों के मालिकों के लिए सूचना जारी की है. सूचना में कहा गया है कि पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी पंपों के सभी डीलरों को 25.10.22 से केवल वैध पीयूसीसी प्रस्तुत करने पर ही मोटर वाहनों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी प्रदान करने या बेचने के लिए एक अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रहा है.
परिवहन विभाग की ओर से कहा गया है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि सीएमवीआर के नियम 5 (7) का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. पेट्रोल, डीजल, सीएनजी पंपों के सभी डीलरों को सलाह दी जाती है कि वे 25.10.22 से वैध पीयूसीसी प्रस्तुत करने पर ही मोटर वाहनों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी प्रदान करने या बेचने की तैयारी कर लें.
परिवहन विभाग ने कहा है कि सभी वाहन मालिक जिनके वाहन पंजीकरण की तारीख से (इलेक्ट्रिक/बैटरी चालित वाहनों को छोड़कर) 0 वर्ष से अधिक पुराने हैं, को भी निर्देश दिया जाता है कि वे अपने प्रदूषण नियंत्रण के लिए वाहन की जांच करवाएं और असुविधा तथा कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए 25.10.2022 से पूर्व वैध पीयूसीसी प्राप्त कर लें. वैध पीयूसीसी के बिना वाहन चलाने पर 10,000/- रुपए का जुर्माना तथा 03 महीने तक की कैद या दोनों हो सकता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










