
दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मेमोरियल को मिली मंजूरी, राजघाट के पास अलॉट होगी जगह
AajTak
बीते दिनों शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस प्रस्ताव की आलोचना की थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अलग स्मारक बनाने की मांग की गई थी. खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए दिल्ली में जमीन आवंटित करने की मांग की थी.
केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाने जा रही है. सरकार ने स्मारक के लिए राष्ट्रीय स्मृति में जगह को मंजूरी दे दी है. प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक्स पर लिखा कि बाबा का स्मारक बनाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का तहे दिल से आभार. यह इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने इसके लिए कहा भी नहीं था. प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित और उदार कदम से मैं बेहद प्रभावित हूं.
कांग्रेस पर साधा था निशाना
बीते दिनों शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस प्रस्ताव की आलोचना की थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अलग स्मारक बनाने की मांग की गई थी. खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए दिल्ली में जमीन आवंटित करने की मांग की थी.
'CWC ने शोक सभा तक नहीं बुलाई'
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक्स पर एक बयान में दावा किया था कि जब अगस्त 2020 में उनके पिता और पूर्व भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मृत्यु हुई थी, तो कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) द्वारा शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई. शर्मिष्ठा ने उस दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर इस मुद्दे पर उन्हें गुमराह करने का भी आरोप लगाया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










