
दिल्ली में दोस्त को सरेआम चाकू से गोदने वाले गिरफ्तार, सामने आया Video
AajTak
24 जून को दोनों आरोपी आशीष को घर से साथ ले गए थे. शराब पार्टी के बहाने साथ ले जाकर उसकी बीच सड़क चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक युवक भी डकैती के एक मामले में आरोपी रहा है.
दिल्ली में एक बार फिर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना 24 जून को हुई थी. दो युवकों ने सरेआम बीच सड़क युवक को चाकू से गोद दिया था. एम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी. जब युवक को चाकू से गोदा जा रहा था, तब किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था. सामने आया कि पुरानी दुश्मनी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
दरअसल, 24 जून की शाम दिल्ली कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झरेरा गांव के बारात घर के पार दो लड़कों ने बीच सड़क एक युवक को चाकू से गोद दिया है. सूचना मिलते ही एसआई जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. तब पता चला था कि घायल युवक को उसके परिजन एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए हैं.
एम्स में हो गई थी युवक की मौत
दिल्ली कैंट पुलिस थाने के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे थे. घटना स्थल पर फोरेंसिक और क्राइम टीम से निरीक्षण कराया गया था. मामले के जांच अधिकारी एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि घायल युवक 22 साल का आशीष उर्फ धनु पुत्र आनंद निवासी झरेरा गांव की मौत हो गई है.
घर से बुला ले गए थे बेटे को
पुलिस टीम ने उसके परिवार से मुलाकात की थी. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया था कि 24 जून की शाम लगभग 6 बजे विकास उर्फ फत्ती पुत्र विजय पाल और वंशु पुत्र संजय हमारे घर आए थे. यह दोनों भी झरेरा के ही रहने वाले हैं. घर आने के बाद दोनों ने बेटे आशीष को बाहर बुलाया था और फिर तीनों साथ चले गए थे. मुझे दोनों लड़कों की आपराधिक प्रवृत्ति के बारे में पता था तो मैं भी उनके पीछे-पीछे चल दिया था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









