
दिल्ली में दिवाली की रात 400 से ज्यादा फायर कॉल्स, ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग राख
AajTak
दिवाली की रात दिल्ली में 400 से अधिक आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा हैं. संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से कोई हताहत नहीं हुई.
दिवाली की रौनक के बीच दिल्ली के कई इलाकों से आग लगने की घटनाएं सामने आईं. दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक दिवाली के दिन पूरी दिल्ली में 400 से ज्यादा आग लगने की कॉल्स मिली. ये आंकड़ा पिछले सालों से काफी ज्यादा हैं. इसके अलावा दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर भीषण आग लगने से एक बिल्डिंग जलकर राख हो गई.
दिल्ली के फायर विभाग ने बताया कि दिवाली की रात पूरे दिल्ली में फायर इमरजेंसी कॉल्स मिली हैं. दमकल विभाग को रात 12 बजे तक कुल 269 फायर कॉल्स प्राप्त हुई थीं, जबकि देर रात 12 बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक 138 और कॉल्स मिली हैं. कुल मिलाकर 400 से ज्यादा मिली कॉल्स पर विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की.
दमकल कर्मी ने बताया कि सभी स्टेशनों पर रात भर कर्मी तैनात रहे और हर कॉल पर फौरन एक्शन लिया गया.
संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में लगी आग
वहीं, दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. ये इलाका इंडस्ट्रियल क्षेत्र होने के कारण गोदामों और दुकानों से भरा पड़ा है. दमकल विभाग को रात करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 27 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए. लंबी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है.
बता दें कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब है, जहां सैकड़ों गोदाम और ट्रांसपोर्ट कंपनियां संचालित होती हैं. आग बिल्डिंग के गोदाम और दुकान वाले हिस्से में लगी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











