
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात... गर्भवती महिला की पूर्व लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, फिर पति ने हमलावर को मार डाला
AajTak
दिल्ली के नबी करीम इलाके में गर्भवती महिला की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी. महिला का पति हमलावर से भिड़ गया और झगड़े में उसी चाकू से आरोपी को मार डाला. मृतका की पहचान शलिनी (22) और आरोपी आशु (34) के रूप में हुई. दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि शलिनी का पति घायल है.
राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के कुछ ही पलों बाद महिला के पति ने आरोपी को पकड़कर उसी चाकू से मार डाला. इस दोहरे हत्या कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शलिनी (22) और आशु उर्फ शैलेन्द्र (34) के रूप में हुई है. शलिनी के पति आकाश (23) को भी इस झगड़े में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है. शलिनी दो बच्चों की मां थी और घटना के समय गर्भवती थी.
यह भी पढ़ें: कौन है वो नरेश, जिसकी गोली जाकर लगी सीधे ASP अनुज चौधरी पर,जानिए उसकी पूरी क्राइम कुंडली
कैसे हुआ वारदात का सिलसिला
डीसीपी (सेंट्रल) निधिन वलसन ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर आकाश और शलिनी अपनी मां शीला से मिलने कुतुब रोड जा रहे थे. इसी दौरान, नबी करीम इलाके का बदमाश आशु अचानक वहां पहुंचा और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया. आकाश ने पहले वार से खुद को बचा लिया, लेकिन इसके बाद आशु ने ई-रिक्शा में बैठी शलिनी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए.
आकाश ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसे भी कई वार झेलने पड़े. इसके बावजूद उसने हिम्मत दिखाते हुए आशु को काबू में कर लिया और उससे चाकू छीनकर पलटवार कर दिया. झगड़ा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद शलिनी का भाई रोहित और स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शलिनी और आशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











