
दिल्ली में थार की टक्कर से एक की मौत, हिरासत में ड्राइवर
AajTak
दिल्ली में एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. यह घटना दिल्ली के 11 मूर्ति के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












