
दिल्ली में थमने लगी कोरोना की लहर, 24 घंटे में 316 नए केस, 41 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण की दर घट रही है. संक्रमण की दर 0.44 फीसदी हो गई है. कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 24,669 हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 4,962 हो गई है.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है. कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा अब 500 से भी बहुत कम हो गया है. 24 घंटे में महज 316 नए केस सामने आए, वहीं कोविड संक्रमित 41 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी. दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर घट कर 0.44 फीसदी पर सिमट गई है. अब तक दिल्ली में कोरोना से कुल 24,668 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार होकर जान गंवा चुके हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










