
दिल्ली में ड्रग्स के दो सौदागर गिरफ्तार, महिला और युवक से डेढ़ करोड़ की हेरोइन जब्त
AajTak
दिल्ली में ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए ड्रग्स की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हैं. पूजा देवी नामक महिला को 415 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसकी निशानदेही पर रोहित को 133 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया.
दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 548 ग्राम हेरोइन बरामद की है. जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान सबसे पहले पूजा देवी नामक महिला को 415 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपने सप्लायर का नाम रोहित बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
पूजा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुल्तानपुरी इलाके में छापेमारी की और रोहित को 133 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि पूजा देवी पहले अवैध शराब के कारोबार में शामिल थी, लेकिन बाद में उसने ड्रग तस्करी का धंधा शुरू कर दिया.
दिल्ली-एनसीआर में फैला था तस्करी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, पूजा और रोहित मिलकर दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन की आपूर्ति कर रहे थे. उनका नेटवर्क बड़े स्तर पर फैला हुआ था और वो कई अन्य तस्करों के संपर्क में थे. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच कर रही है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन तस्करों को ड्रग्स की आपूर्ति कहां से होती थी और वो इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाते थे. पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, और पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क को खत्म करने के लिए जल्द ही और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










