
दिल्ली में डेंगू-मलेरिया को लेकर MCD अलर्ट, घरों से लेकर फैक्ट्रियों, कंस्ट्रक्शन साइट तक में मच्छर ब्रीडिंग पाए जाने पर जुर्माना दोगुना हुआ
AajTak
MCD ने एक बयान में कहा कि दिल्ली नगर निगम ने मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर और इसे रोकने के लिए उचित प्रयास नहीं करने के लिए फर्मों को भारी जुर्माना लगाने के लिए नोटिस जारी किया है. बता दें कि दिल्ली में इस साल जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20 और मई में 30 मामले दर्ज किए गए हैं.
दिल्ली में मलेरिया को लेकर MCD अलर्ट हो गया है. दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, घरों, फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर अगर मच्छरों का लार्वा पाया जाता है तो दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम के कारण डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक डेंगू के 130 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
नए स्लैब के अनुसार 1,000 वर्ग मीटर से अधिक के निर्माण स्थलों पर मच्छरों का लार्वा मिलने पर पहले 50 हजार रुपये का जुर्माना लगता था जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है.
इसी तरह, 500 से 1,000 वर्ग मीटर के निर्माण स्थलों के लिए जुर्माना राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये और 100 से 500 वर्ग मीटर के लिए 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है. 100 वर्ग फुट से कम वालों के लिए जुर्माना 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 हजार रुपये कर दिया गया है.
आवासीय क्षेत्रों के लिए जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति कंटेनर जबकि कॉमर्शियल ऑफिस और एजुकेशनल कैंपस के लिए पहले 100 रुपये जुर्माना था जिसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है.
पिछले साल दिल्ली में डेंगू के करीब 10 हजार मामले आए थे
बता दें कि पिछले साल दिल्ली में डेंगू के लगभग 10 हजार मामले सामने आए थे, जिसमें 23 मौतें शामिल थीं. यह आंकड़ा पिछले 5-6 साल में सबसे ज्यादा है. MCD के एक सीनियर अफसर ने कहा कि 2017 के बाद से नगर निकाय की ओर से मच्छरों के प्रजनन के लिए जुर्माने में संशोधन नहीं किया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










