
दिल्ली में ठंड की एंट्री! 19.6 डिग्री तक लुढ़का पारा, इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा आज
AajTak
दिल्ली में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.2 डिग्री अधिक है. हालांकि सुबह हल्की ठंडक और धुंधली धूप ने माहौल खुशनुमा किया, लेकिन खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लोगों को ताजगी का अनुभव नहीं हो रहा.
देश की राजधानी दिल्ली में ठंडी ने दस्तक दे दी है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ये इस सीज़न का सबसे कम तापमान रहा. हालांकि, ये तापमान इस मौसम की औसत तुलना में लगभग 1.2 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक ये थोड़ा गर्म जरूर है, लेकिन जो लोग सुबह की ठंडी हवा में ताजगी की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए ये खुशखबरी नहीं बल्कि चिंता वाली बात है. वजह है दिल्ली की हवा की हालत, जो इस वक्त ‘खराब’ AQI यानी प्रदूषण के स्तर में है.
सुबह की हल्की ठंडक के साथ फैली धुंधली धूप ने शहर का माहौल थोड़ी देर के लिए खुशनुमा तो किया, लेकिन वायु प्रदूषण के कारण लोगों को ताजगी का अनुभव नहीं हो रहा. मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के कारण AQI लगातार खराब दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में लोग सुबह मॉर्निंग वॉक या आउटडोर एक्टिविटी से बच रहे हैं, क्योंकि सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी शिकायतें बढ़ गई हैं.
विशेषज्ञ मानते हैं दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता और गिर सकती है. कम तापमान के मौसम में हवा की गति धीमी रहती है और प्रदूषक कण ऊपर नहीं उठ पाते, जिससे शहर में स्मॉग बढ़ सकता है. प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को मॉर्निंग वॉक या आउटडोर एक्टिविटी करने से बचना चाहिए, N95 मास्क या बेहतर प्रोक्तेक्शन अपनाना चाहिए, और घर के पौधों की देखभाल बढ़ानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, AQI 350 के पार... सांसों में घुल रहा धीमा जहर
शहर में सुबह का दृश्य वाकई “सुहानी सर्दी” जैसा है, लेकिन एयर क्वालिटी की सच्चाई देखकर यह राहत अधूरी ही महसूस होती है. दिल्लीवासी मौसम की ताजगी का इतना आनंद नहीं उठा पा रहे, जितना वो उम्मीद करते हैं. क्योंकि हवा में जहर घुला है और सांस लेना भी चुनौती बन चुका है.
शनिवार सुबह 10 बजे आनंद विहार का AQI 379, लोधी रोड का 230, आईटीओ का 271, विवके विहार का 288 और पटपड़गंज का 272 रहा. ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता ख़राब ही है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










