
दिल्ली में टूटी सड़कों से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, धूल पर कैसे लगेगी लगाम? MCD के सर्वे ने डराया
AajTak
एमसीडी के ताजा सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि करीब 500 किलोमीटर सड़क जर्जर हालत में है. ऐसे में साफ है कि दिल्ली के प्रदूषण की समस्या धूल की वजह से बरकरार रह सकती है. तो अब यह चिंता का विषय है कि दिल्ली की धूल पर लगाम कैसे लगेगी.
दिल्ली में सर्दियां शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. हर साल दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अक्टूबर में ग्रेप-1 लागू किया जाता था, लेकिन इस साल सितंबर से ही पाबंदिया लगा दी गई हैं. प्रदूषण बढ़ने से दिल्लीवासियों को कई तरह की फेफड़े और सांस संबंधी बीमारी भी हो जाती है. दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों पर उड़ती धूल है. क्योंकि राजधानी में जब गड्ढा युक्त सड़कों पर गाड़ियां जब दौड़ती हैं तो उड़ती हुई धूल से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और यह प्रदूषण का एक बड़ा कारण भी है.
दिल्ली में 500 किलोमीटर सड़क की जर्जर हालत एमसीडी के ताजा सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि करीब 500 किलोमीटर सड़क जर्जर हालत में है. यानी साफ है कि दिल्ली के प्रदूषण की समस्या कम से कम धूल की वजह से इस सीजन में बरकरार रह सकती है. पिछले महीने दिल्ली के कमिश्नर को लेटर लिखकर मेयर फंड के 500 करोड़ रुपये सड़कों के गड्ढ़े खत्म करने के लिए लिखा था.
जानें क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट? दिल्ली नगर निगम 15000 किलोमीटर रोड मेंटेन करता है लेकिन स्टैंडिंग कमेटी न बन पाने की वजह से एक बार फिर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है लिहाजा खराब सड़क इस बार भी दिल्ली के प्रदूषण को बढ़ाने की एक बड़ी वजह बन रही है. यही वजह है कि दशकों से दिल्ली नगर निगम की सड़कों की हालत खस्ता है, जिसमें ना ही गड्ढे भरे जा सके हैं और ना ही सड़कों की नई कारपेटिंग हो सकी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर एमसीडी के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अप्रैल से लेकर सितंबर तक करीब 68 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जा चुकी है.
विपक्ष हुआ हमलावर दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज दिल्ली की साफ सफाई पर दिल्ली की मेयर साहिबा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर कड़ा विरोध किया. सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की AAP सरकार एक साफ सुथरा एवं प्रदूषण मुक्त शहर देने के मुद्दे पर बुरी तरह विफल साबित हुई है. सारी दिल्ली की सड़कें टूटी फूटी पड़ी हैं जिससे सारा दिन धूल उड़ती रहती है और हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं.
दिल्ली के प्रदूषण के लिए स्थानीय कारक भी जिम्मेदार हैं जो कि दिल्ली सरकार एवं निगम की आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले दस साल हाथ पर हाथ रखे रहने का प्रतिफल है. सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता निगम एवं दिल्ली की आप सरकार से बुरी तरह त्रस्त है एवं आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है. आपको बता दें कि साल 2024-25 के बजट में करीब 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया ताकि एमसीडी शासित सड़कों की मरम्मत हो सके.
ऊर्जा यानी यूनाइटेड रेजिडेंट ज्वाइंट एक्शन के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि एमएलए का फंड बढ़कर अब 15 करोड़ हो गया है लेकिन इसका इस्तेमाल पहले तो पीडब्लूडी रोड के लिए होगा उसका बचा हुआ जो हिस्सा एमसीडी के लिए तब तक नहीं हो सकेगा जब तक कि टेंडरिंग में पास ना हो वहीं आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अगर चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है तो फिर ये भी बहुत मुश्किल होगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







