
दिल्ली में झाड़-फूंक के बहाने 7 साल की मासूम से रेप, 51 रुपये देकर बोला तांत्रिक- किसी को बताया तो पापा मर जाएंगे
AajTak
दिल्ली में एक फर्जी तांत्रिक ने सात साल की मासूम के साथ पहले रेप किया और फिर 51 रुपये देते हुए कहा कि अगर तुमने इसके बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे बीमार पिता की मौत हो जाएगी. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के रोहिणी में एक फर्जी तांत्रिक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया और फिर बच्ची को डराया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो उसका बीमार पिता मर जाएगा. इतना ही नहीं तांत्रिक ने बच्ची को 51 रुपये भी दिए. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.
रोहिणी में पुलिस ने मोहम्मद शरीफ (51) नाम के फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जिसने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. ये तांत्रिक कब्रिस्तान के पास ही रहता था और लोगों को विश्वास दिलाता था कि वो एक पहुंचा हुआ तांत्रिक है.
बीमार पिता को देखने आया था तांत्रिक
ये शर्मनाक घटना बीते सोमवार यानी 26 अगस्त की है. मासूम बच्ची अपने तीन भाई बहनों और पिता के साथ कंझावला में रहती है. बच्ची के पिता सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं जबकि मां की मौत हो चुकी है. सोमवार के दिन बच्ची के पिता की तबीयत खराब थी, जिस पर फर्जी तांत्रिक शरीफ उन्हें देखने आया था. जाते वक्त उसने कहा कि राशन और झाड़-फूंक के लिए इस बच्ची को भेज देना.
बीमार होने के बाद कराया बच्ची का चेकअप
पिता ने बच्ची के साथ उसके भाई को भेज दिया. भाई कुछ देर में वापस आ गया और बोला कि बहन को शरीफ ने झाड़ फूंक के लिए रोक लिया है. थोड़ी देर में बच्ची वापस आ गई, लेकिन वो चुप थी. अगले दिन मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हो गई. जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो सेक्सुअल एसॉल्ट की बात सामने आई. फिर पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके बीमार पिता की मौत हो जाएगी. तांत्रिक ने जाते समय बच्ची को 51 रुपये भी दिए थे और कहा कि जाओ अब पापा सही हो जाएंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










