
दिल्ली में जारी रहेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी
AajTak
केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई सुविधा (Wi-Fi facility) देने के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाने लक्ष्य निर्धारित किया था. दिल्ली में अभी तक 10,561 स्थानों पर फ्री वाई-फाई के हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं. इनमें से 2,208 हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगाए गए हैं.
दिल्ली के लोगों को फ्री वाई-फाई सुविधा जारी रहेगी. अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है. दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को दिल्ली में फ्री वाई-फाई सुविधा को जारी रखने पर मुहर लगाई है. केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर 2019 में आईटीओ बस स्टॉप से फ्री वाई-फाई योजना की शुरुआत की थी. केजरीवाल सरकार दिल्ली के 10,561 स्थानों पर अभी तक हॉटस्पॉट लगा चुकी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










