
दिल्ली में जल संकट के बीच बढ़ाई जाएगी टैंकरों की संख्या, जल मंत्री आतिशी ने दिया आदेश
AajTak
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिया गया है कि जहां भी अतिरिक्त टैंकरों की जरूरत है, वहां अगले 24 घंटे में नया असेसमेंट किया जाए और टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए. जब तक पानी का प्रोडक्शन नहीं बढ़ता, तब तक टैंकरों के जरिए ही पानी की सप्लाई होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











