
दिल्ली में घर के बाहर टहल रही महिला जज के साथ लूट, बैग छीनने के बाद लुटेरों ने दिया धक्का
AajTak
महिला जज रात 10 बजे अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग के DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं. तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया. इससे महिला जज सड़क पर गिर गईं, इससे उनके सिर पर चोट आई है.
दिल्ली में महिला जज के साथ लूट का मामला सामने आया है. महिला जज अपने बेटे के साथ घर के बाहर टहल रही थीं. बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला जज का बैग छीनने के बाद उन्हें धक्का दे दिया. इससे उनके सिर पर भी चोट आई है. पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है.
मामला 6 मार्च का है. महिला जज रात 10 बजे अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग के DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं. तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया. इससे महिला जज सड़क पर गिर गईं, इससे उनके सिर पर चोट आई है. जज के बेटे ने इसके बाद अपने पिता को जानकारी दी. इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि जज के बैग में लगभग 8-10 हजार कैश और एटीएम और कुछ डाक्यूमेंट्स भी थे. मामला महिला जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान की. इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
पुलिस ने इस मामले में दिलशाद और राहुल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दिलशाद एक शातिर अपराधी है. उस पर 10 मामले दर्ज हैं. वहीं, राहुल पर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं था. पुलिस ने दोनों से एटीएम कार्ड और 4 हजार कैश भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया, जिससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










