
दिल्ली में खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर शख्स को जलाया, इस हाल में मिली अज्ञात लाश
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और एक अज्ञात पुरुष का शव पूरी तरह जली हुई हालत में बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पेट्रोल जैसी गंध वाली एक प्लास्टिक की बोतल और एक माचिस बरामद हुई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक शख्स की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया. वो लाश पूरी तरह से जली हुई थी. पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के समयपुर बादली थाने के स्टाफ को सुबह 6.31 बजे एक पीसीआर कॉल मिली. जिसमें बताया गया कि थाना इलाके के बड़ा खेड़ा नहर वाला रोड के पास एक जली लाश पड़ी है.
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि इस सूचना के बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और एक अज्ञात पुरुष का शव पूरी तरह जली हुई हालत में बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पेट्रोल जैसी गंध वाली एक प्लास्टिक की बोतल और एक माचिस बरामद हुई है.
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अज्ञात लाश का निरीक्षण करने पर पता चला कि उस पर तार और कुछ कपड़े भी लिपटे हुए थे. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वे मृतक की पहचान करने के लिए आस-पास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रहे हैं.
मौका-ए-वारदात पर तहकीकात करने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








