दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर यमुना, हिमाचल में सतलुज और ब्यास नदी में आया सैलाब
AajTak
देशभर में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां भी उफान पर हैं. दिल्ली में यमुना नदी ने आज (सोमवार) खतरे के निशान को पार कर दिया है तो वहीं, सतलुज भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.
देशभर के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. पहाड़ों से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं, मैदानी इलाकों में जगह-जगह बरसात का पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. आज (सोमवार) शाम पांच बजे यमुना खतरे के निशान को क्रॉस कर गई. हिमाचल प्रदेश में भी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.
नई दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर नई दिल्ली में यमुना नदी भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है. माना जा रहा था कि कल यानी 11 जुलाई को यमुना खतरे के निशान को पार करेगी, लेकिन आज (सोमवार) शाम पांच बजे ही दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है. खतरे को देखते हुए यमुना नदी के पास रह रहे लोगों को वहां से हटाया जा रहा है. बता दें, शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 205.40 मीटर दर्ज किया गया.
सीडब्ल्यूसी के बाढ़-निगरानी पोर्टल के मुताबिक, 205.33 मीटर के ऊपर जब यमुना बहती है तो उसे खतरे के निशान के ऊपर माना जाता है. हाथिनीकुंड बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. सोमवार शाम चार बजे के करीब हाथिनी कुंड बराज से यमुना में 2 लाख 18 हजार 351 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.
यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसको देखते हुए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. इससे पहले राजधानी में 1978 और 2010 में बाढ़ आई थी. उस समय कई इलाकों में पानी भर गया था. 1978 में यमुना में दो लाख 24 हजार 390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.
खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं नदियां हिमाचल प्रदेश में ब्यास और पारबती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. कुल्लू पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो नदी के किनारे न जाएं. पुलिस ने लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील भी की है. इसी के साथ शिमला से 50 किमी दूर सुन्नी में सतलुज नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
शिमला जिले में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है जिससे जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. सोमवार को शिमला हाटकोटी राष्टीय राजमार्ग पर कोकूनाला पुल का एक हिस्सा टूट गया जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और पुल पर दरारें भी आ गईं. इससे अब पुल के टूटने का खतरा बना हुआ है. पुल को फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








