
दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 48 विधायकों में से 15 नाम शॉर्टलिस्ट, अब पीएम मोदी का इंतजार
AajTak
दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है. बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा.
दिल्ली में अब नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने का इंतजार भी खत्म हो गया है. अब जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है. बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा.
बता दें कि रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा का नाम चर्चा में हैं. हालांकि ये सिर्फ कयास हैं, पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह दिल्ली में भी कोई सरप्राइज दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि इन नामों की चर्चा क्यों हो रही है...
1- रेखा गुप्ता- आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाली रेखा शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं, दिल्ली नगर निगम में 3 बार की पार्षद हैं.
2- शिखा राय- शिखा ने तीन बार से विधायक और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश में करारी शिकस्त दी है.
3- प्रवेश वर्मा- नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनाव में हराकर चर्चा में हैं, 2 बार के विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं. दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं.
4- मोहन सिंह बिष्ट- पहाड़ी राजपूत हैं, 6 बार के विधायक हैं, मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. छात्र जीवन में ही आरएसएस से जुड़ गए थे

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









