
दिल्ली में कोहरे का कहर, 51 ट्रेनें लेट, फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव, एयर क्वालिटी भी बेहद खराब
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के कहर ने रेल के पहियों पर ब्रेक लगा दी है. फ्लाइटों के उड़ान में भी देरी हो रही है और कोहरे के कारण दिल्ली की एयर क्वालिटी भी बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश और सुबह के समय गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. सुबह के समय सतही हवा की गति 4 किमी प्रति घंटे से कम रहने की उम्मीद है.
देश की राजधानी दिल्ली इस समय घने कोहरे की चपेट में है जिसका सीधा असर दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है. राजधानी में विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य पर पहुंच गई जिस वजह से 51 ट्रेनें लेट हो गईं और कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक IMD ने बताया है कि पालम क्षेत्र में सुबह 4 बजे से 7:30 बजे तक शून्य दृश्यता रही. अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की 9 घंटे की तुलना में रविवार को जीरा विजिबिलिटी की अवधि 3.5 घंटे रही. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 0.7 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पूरे दिन की ह्यूमिडिटी 83% से 95% के बीच रही.
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश और सुबह के समय गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. सुबह के समय सतही हवा की गति 4 किमी प्रति घंटे से कम रहने की उम्मीद है. अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
दोपहर में हवा की गति 6-8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है और शाम और रात में फिर से धीमी होकर 6 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैय
दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब
दिल्ली की एयर क्वालिटी भी रविवार को 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 24 घंटे का औसत AQI 339 दर्ज किया गया है. AQI को 0-50 तक 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







