
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के लिए मस्जिद में 10 बेड का बना कोविड केयर सेंटर
AajTak
मोहम्मद सलीम ने बताया कि दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और अस्पताल में जगह की कमी होने की वजह से मरीजों की केयर नहीं हो पा रही है और लोगों की जानें जा रही हैं.
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से बढ़ते मरीजों के केयर के लिए पहली बार मस्जिद में भी कोरोना केयर सेंटर की शुरुआत हुई है. साउथ दिल्ली के ग्रीनपार्क स्थित मस्जिद में अभी शुरुआती 10 बेड का इंतजाम किया गया है, जहां कोरोना मरीज रह सकते हैं. मस्जिद अथॉरिटी की तरफ से मरीजों के तीमारदारों के लिए अलग रहने की व्यवस्था भी की गई है. कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शुरुआती 10 बेड के साथ केयर सेंटर की शुरुआत की गयी है. इस मस्जिद के मैनेजिंग सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम ने बताया कि दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और अस्पताल में जगह की कमी होने की वजह से मरीजों की केयर नहीं हो पा रही है और लोगों की जानें जा रही हैं. ट्रस्टी ने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना है और इस महीने में हम पैगंबर मोहम्मद की सभी बातों का खास तौर से पालन करते हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










