
दिल्ली में 'कूड़े के पहाड़' को लेकर क्यों आमने-सामने है BJP-AAP? जानें कितनी बड़ी है समस्या
AajTak
दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी फिर आमने-सामने आ गईं हैं. इस बार दोनों के बीच 'कूड़े के पहाड़' को लेकर तनातनी हो रही है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम दिल्ली में 16 नई लैंडफिल साइट बनाने जा रही है. वहीं, बीजेपी शासित नगर निगम ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.
दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आ गई है. दोनों पार्टियां 'कूड़े के पहाड़' को लेकर भिड़ गईं हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम दिल्ली में 16 नई लैंडफिल साइट बनाने जा रही है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आरोप लगाया कि दिल्ली को 'कूड़े की राजधानी' बनाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को झीलों की राजधानी में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं वो दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों का शहर बनाना चाहते हैं.
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि नगर निगम कचरा साफ करने की बजाय 16 नई लैंडफिल साइट बनाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही तीन लैंडफिल साइट के पास रह रहे लोग परेशान हैं और अब बीजेपी दूसरी जगहों पर रह रहे लोगों की जिंदगी भी नर्क बनाने जा रही है.
हालांकि, बीजेपी शासित नगर निगम ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को खारिज किया है. नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में 16 नई लैंडफिल साइट बनाने का कोई प्लान नहीं है. निगम का कहना है कि मौजूदा तीन लैंडफिल साइटों को भी समतल करने की कोशिश की जा रही है.
केजरीवाल बोले- कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बन जाएगी दिल्ली
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें तो इन कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीक को लागू करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन ये नहीं किए. हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी इन कूड़े के पहाड़ों की उंचाई कम होने के बजाय प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. अगर देश की राजधानी को इस तरह कूड़ों का शहर बनाया गया, तो इससे दिल्ली समेत पूरे देश के लोग नाराज होंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










