
दिल्ली में कल बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी... लागू रहेगा ट्रैफिक बैन और रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें
AajTak
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को लेकर गुरुवार को नई दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा की पूर्व योजना बनाने की सलाह दी है.
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी और उससे जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनजर गुरुवार को नई दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ये प्रतिबंध 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, संसद भवन और विजय चौक आम यातायात के लिए बंद रहेंगे.
इस दौरान रफी मार्ग पर सुनेहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक और रायसीना रोड पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इसके अलावा, दारा शिकोह रोड गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनेहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी. कर्तव्य पथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन तक का हिस्सा आम जनता के लिए बंद रहेगा.
यह भी पढ़ें: शक्तिबाण रेजिमेंट, भैरव बटालियन और कॉम्बैट गियर में सैनिक... कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखीं ये झलकियां
सामान्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इनमें रिंग रोड, वंदे मातरम् मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, कमाल अतातुर्क मार्ग के जरिए सफदरजंग रोड, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक डीटीसी और अन्य शहर की बसों को भी उनके सामान्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि दर्शकों की आवाजाही सुचारु रहे और यातायात जाम से बचा जा सके.
विजय चौक में हुई लाइटिंग देखने आने वाले लोगों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच वाटर चैनल्स के पीछे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं, प्रभावित मार्गों से बचें और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









