
दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां
AajTak
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं. फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है. फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. सीएम ने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी. वहीं इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि वे तीन मई के बाद भी अपनी दुकानें नहीं खोलने जा रहे हैं. उनकी तरफ से स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जाएगा. ये फैसला कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा बुलाई गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं ने सर्वसम्मति से लिया है. व्यापारी संगठनों को उम्मीद थी कि केजरीवाल सरकार भी कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन को आगे बढ़ा देगी. जिसके बाद अब आप सरकार की तरफ से इस पर फैसला सुना दिया गया है. Lockdown in Delhi is being extended by one week
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










