
दिल्ली में एक शोभायात्रा ऐसी भी...मंगोलपुरी में मस्जिद के सामने बरसाए गए फूल
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में जहां हिंसा की वारदात हुई, वहीं मंगोलपुरी में लोगों ने अपने घरों की छत से शोभायात्रा पर फूल बरसाए. इसके साथ ही प्रेम और सौहार्द्र की मिसाल पेश की.
दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं. एक ओर जहांगीर पुरी में हिंसा की वारदात हुई, वहीं दूसरी ओर मंगोलपुरी में प्रेम और सौहार्द की मिसाल कायम की गई.
दरअसल, हनुमान जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जा रही थी. धीरे-धीरे श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे. तभी शोभायात्रा मंगोलपुरी में मस्जिद के सामने पहुंची. इसी दौरान वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर फूलों की बारिश की.
शोभायात्रा में बरसाए गए फूलों का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि लोग अपनी घरों की छतों से शोभायात्रा पर फूल बरसा रहे हैं. इसके लिए लोग बाकयदा इंतजार कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर शोभायात्रा का स्वागत कर रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि शोभायात्रा के लिए आयोजकों से समन्वय स्थापित किया गया था. पूरा जोर इसी बात पर था कि कार्यक्रम का आयोजन शांति पूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए. इसलिए किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं फैली.
वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हिंसा हुई थी. इसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. हालांकि पुलिस ने हिंसा के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही शोभायात्रा में फायरिंग करने का आरोपी भी गिरफ्तार हो गया था. पुलिस ने फायरिंग के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










