
दिल्ली में एक दिन में कोरोना से 412 मौतें, देश में Covid-19 के मामले बेलगाम
AajTak
देश में अबतक कोरोना के 1,91,64,969 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, कुल 1,56,84,406 लोग ठीक भी हो चुके हैं. देश में कोरोना से मरने वालों की बात करें तो अबतक 2,11,853 लोगों की मौत हुई है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32,68,710 है.
देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार देश में कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान बीते 24 घंटे में कोरोना से 3523 लोगों की मौत हुई है. वहीं 2,99,988 लोग इस दौरान ठीक भी हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के 1,91,64,969 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, कुल 1,56,84,406 लोग ठीक भी हो चुके हैं. देश में कोरोना से मरने वालों की बात करें तो अबतक 2,11,853 लोगों की मौत हुई है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32,68,710 है. अबतक 15,49,89,635 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










