
दिल्ली में एकतरफा प्यार में गई जान... 23 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गोविंदपुरी में एकतरफा प्यार की वजह से 23 साल के युवक की जान चली गई. इस खूनी संघर्ष में प्रिंस वर्मा नामक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर रोशन को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के गोविंदपुरी में हुए रौशन हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते गुरुवार रात पर्वती एकता कैंप में एक 23 वर्षीय युवक रोशन खून से लथपथ पड़ा मिला. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस रात को 9.52 बजे घटनास्थल पर पहुंची. रोशन को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की जांच के दौरान एकतरफा प्यार का मामला सामने आया. रोशन किसी लड़की में पसंद करता था. ये बात प्रिंस वर्मा को नागवार गुज़री. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशन की हत्या कर दी. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि हमले में पांच लोग शामिल थे. पुलिस ने तुरंत तकनीकी विश्लेषण शुरू किया. फोन लोकेशन, संदिग्ध मूवमेंट और स्थानीय नेटवर्क की मदद से पुलिस ने इस मामले में पहला बड़ा सुराग तलाश कर लिया.
14 नवंबर की रात पुलिस ने दो आरोपियों प्रिंस वर्मा और अमन उर्फ बुद्धा को पकड़ लिया. दोनों का मूवमेंट और भागने का पैटर्न तकनीकी सर्विलांस में सामने आ गया था. पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि तीन आरोपी नीरज (18), आशीष (18) और अंगद (19) भी वारदात में शामिल थे. उनको अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस की पूछताछ में प्रिंस ने खुलासा किया कि रोशन उसकी प्रेमिका में दिलचस्पी दिखा रहा था. वह इससे बेहद खफा था. इसवजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशन को रोककर उससे पूछताछ करने की योजना बनाई. लेकिन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद प्रिंस ने चाकू निकालकर सीधे वार कर दिया.
आरोपियों का प्रोफाइल भी चौंकाने वाला है. प्रिंस अपने पिता के साथ ट्रक ड्राइवर का काम करता है. नीरज, आशीष और अंगद दिहाड़ी मजदूर हैं. पुलिस रिकॉर्ड में इनका कोई पुराना क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिला है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह हमला सुनियोजित था या फिर त्वरित गुस्से का नतीजा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










