
दिल्ली में आवारा कुत्ते ने बच्चे को काटा, सब्जी बेचने आया शख्स भी डॉग अटैक में घायल- VIDEO
AajTak
पूर्वी दिल्ली की एक कॉलोनी में आवारा कुत्ते के हमले से पांच साल का बच्चा और सब्जी बेचने वाला घायल हो गया. बच्चे के पिता ने बताया कि पड़ोसी की मदद से बच्चे की जान बची. परिवार ने डॉग लवर और एनजीओ पर सवाल उठाए. एमसीडी ने कहा कि कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भेजने की कार्रवाई की जाएगी.
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना परिसर में स्थित पुलिस कॉलोनी इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है. बीते दिन कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने पहले पांच साल के बच्चे को काट लिया और उसके बाद सब्जी बेचने आए एक युवक को भी घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. आए दिन कॉलोनी में रहने वाले कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोग परेशान हैं.
एमसीडी के रामकिशोर शर्मा ने जानकारी दी कि विवेक विहार से एक परिवार अपने रिश्तेदार से मिलने पुलिस कॉलोनी आया था. इस दौरान पांच साल का बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया. इसके तुरंत बाद उसी कुत्ते ने सब्जी बेचने वाले युवक को भी काट लिया. उन्होंने कहा कि इस तरह कुत्तों के काटने के मामले सामने आने के बाद ऐसे कुत्ते को पकड़ा जाता है.
यह भी पढ़ें: 'दोबारा आए तो अंजाम बुरा होगा', आसनसोल में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर दंपत्ति के साथ मारपीट
बच्चे नित्यश उप्रेति के पिता ने बताया कि यह घटना दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा, "मैं अपने बेटे के साथ ओमबीर भाई साहब के घर आया था. अचानक कुत्ते ने पीछे से अटैक किया. जैसे ही बेटा चिल्लाया, मैं दौड़ा और ओमबीर भाई साहब ने तुरंत कुत्ते को छुड़ाया और तुरंत अस्पताल लेकर गए. अगर वे समय पर न होते तो मेरे बेटे को और भी चोट लग सकती थी. आज मेरा बेटा उनकी वजह से सुरक्षित है."
बच्चे की मां बोली- डॉग लवर और एनजीओ वाले इंसानों से ज्यादा कुत्तों की चिंता
बच्चे की मां ने भी दर्दनाक अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बेटे को अस्पताल में घायल हालत में देखा तो आंसू रुक नहीं पाए. उनका आरोप है कि इलाके में रहने वाले कुछ डॉग लवर और एनजीओ वाले इंसानों से ज्यादा कुत्तों की चिंता करते हैं. उन्होंने कहा, "अगर यही घटना उनके बच्चों के साथ होती तो क्या वे भी ऐसा ही कहते?"

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










