
दिल्ली में आने वाले 5 दिनों तक होगी बारिश, उत्तराखंड में भी जारी हुआ अलर्ट
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं उत्तराखंड में भी सोमवार से लेकर गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है.
मानसून की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में बारिश हो गई है. रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले कम से कम पांच दिन बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं उत्तराखंड में भी सोमवार से लेकर गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कम से कम पांच दिन खूब बारिश होगी. आईएमडी ने बुधवार यानी छह जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बताया गया है कि मंगलवार और बुधवार को भी अधिक तीव्रता देखी जा सकती है.
उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में भी भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर को सोमवार को भारी बारिश होगी. वहीं 5 से 7 जुलाई तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 7 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है.
असम और मणिपुर में बुरा हाल

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








