
दिल्ली में आज से किसानों की संसद, जंतर-मंतर पर जुटेंगे आंदोलनकारी, पुलिस मुस्तैद
AajTak
दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 200 किसान प्रदर्शन करेंगे, ये किसान संसद की तरह होगा. दिल्ली पुलिस से किसानों को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की इजाजत मिली है.
कृषि कानून (Farmer Protest) के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन का आज नया पड़ाव शुरू हो रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 200 किसान प्रदर्शन करेंगे, ये किसान संसद की तरह होगा. दिल्ली पुलिस से किसानों को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की इजाजत मिली है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के टिकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर और जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही अलग-अलग इलाकों से किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है. Delhi: Heavy security deployment at Tikri Border in view of farmers' protest against at Jantar Mantar amid monsoon session of Parliament pic.twitter.com/j3U71Z5w1s
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










