
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, सभी को जल्द डिपोर्ट करेगी पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार की है. पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की थी, जिसमें सबसे पहले एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पूछताछ के आधार पर पांच अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिला में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी महिलाओं के पास से कोई वैध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है. इसके बाद FRRO ब्रांच की मदद से इनके निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है.
पुलिस रविवार को बताया कि मंडावली थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए SHO भूपेश कुमार की टीम ने एक सबसे पहले अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को पकड़ा था. महिला से पूछताछ के बाद पहाड़गंज इलाके से पांच अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैं.
पुलिस ने बताया गिरफ्तार किए गए लोगों में 23 वर्षीय मीम अख्तर, 35 वर्षीय शेख मुन्नी, 25 वर्षीय पालय शेख, 36 वर्षीय सोनिया अख्तर और 34 वर्षीय तानिया खान शामिल है. जांच में इन सभी लोगों को पास भारत में रहने का कोई भी वैध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है.
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई सभी अवैध बंगलादेशी महिलाओं को वापस बंगलादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. FRRO ब्रांच के साथ मिलकर इन सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा.
इमिग्रेशन रैकेट के भंडाफोड़
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था जो एक दशक से ज्यादा वक्त से अवैध रूप से भारत में अप्रवासियों की एंटी करा रहा था. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह अवैध बांग्लादेशियों और उनके पांच भारतीय साथियों को गिरफ्तार किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











