
दिल्ली में अब होगी शौचालयों की लाइव निगरानी, शिकायत के लिए क्यूआर कोड
AajTak
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ही बदलकर रख दिया है. लोग सबसे ज्यादा साफ सफाई पर ध्यान दे रहे हैं. जिससे वो खतरनाक वायरस का शिकार होने से बच सके. इसी को ध्यान में रखकर दिल्ली में सरकारी टॉयलेट को साफ रखने के लिए एक खास रणनीति बनाई गई है.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ही बदलकर रख दिया है. लोग सबसे ज्यादा साफ सफाई पर ध्यान दे रहे हैं. जिससे वो खतरनाक वायरस का शिकार होने से बच सकें. इसी को ध्यान में रखकर दिल्ली में सरकारी टॉयलेट को साफ रखने के लिए एक खास रणनीति बनाई गई है. सभी सरकारी शौचालयों में पानी, साबुन और बिजली हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है. (Representative photo: Reuters) सरकारी शौचालय में अगर साफ-सफाई की कमी, टॉयलेट सीट की सफाई में कमी दिखे तो शिकायत के साथ-साथ किसी भी तरह का फीडबैक संबंधित एजेंसी को जाएगा. इसके लिए क्यूआर कोड को स्कैन करने से 5 विकल्प आएंगे जिसमें बिजली, पानी, साबुन की उपलब्धता, शौचालय परिसर एवं टॉयलेट सीट की साफ सफाई संबंधित शिकायत नागरिक दर्ज करा सकते हैं. फीडबैक दर्ज कराने के लिए कोई एक विकल्प को चुनना होगा. इसके अतिरिक्त कोड स्कैन करने पर सार्वजनिक शौचालय की लोकेशन, वार्ड व अन्य जानकारी उपलब्ध होगी. ये अनोखा प्रयोग पश्चिमी जोन के राजौरी गार्डन, नजफगढ़ रोड स्थित शौचालय परिसर में किया गया है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












