
दिल्ली में अब ऑक्सीजन की किल्लत नहीं, सिसोदिया बोले- हमारे कोटे से दूसरे राज्यों को दे केंद्र
AajTak
कभी ऑक्सीजन के लिए जूझ रही राजधानी दिल्ली में अब हालात कुछ हदतक सुधरने लगे हैं. दिल्ली सरकार ने अब केंद्र से राज्य का ऑक्सीजन कोटा कम करने के लिए चिट्ठी लिख दी है.
कभी ऑक्सीजन के लिए जूझ रही राजधानी दिल्ली में अब हालात कुछ हदतक सुधरने लगे हैं. इसकी झलक इसी बात से मिल जाती है कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख अपील की है कि अब उनकी ज़रूरत कम है, ऐसे में अतिरिक्त ऑक्सीजन किसी अन्य राज्य को दे दी जाए. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. दिल्ली में कोरोना के मामलों में आ रही कमी बहुत ही राहत की बात है। हॉस्पिटल में मरीजों की मौजूदा संख्या को देखते हुए, ऑक्सीजन की ज़रूरत भी कम हुई है. दिल्ली को अब 700 की जगह 582 MT की आवश्यकता है। हमने केंद्र सरकार से बाकी ऑक्सीजन जरूरतमंद राज्य को देने के लिए अनुरोध किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अप्रैल के चौथे और मई के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की दर तेज़ी से बढ़ी थी. तब प्रतिदिन 80 हज़ार से एक लाख तक टेस्ट किए जाते थे और रोज़ 27-28 हज़ार नए कोरोना मामले सामने आते थे, वहीं संक्रमण की दर 32% तक पहुंच गई थी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










