
दिल्ली में अखिलेश यादव का रोड शो केजरीवाल के लिए कितना फायदेमंद?
AajTak
अखिलेश यादव ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में रोड शो किया है. लेकिन, आम आदमी पार्टी को फायदा तो तभी मिलेगा जब उनके कैंपेन से बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस को भी नुकसान हो - आखिर केजरीवाल की मदद वो किस हद तक करना चाहते हैं?
लखनऊ से आम आदमी पार्टी को समर्थन के ऐलान के बाद अखिलेश यादव दिल्ली की सड़कों पर भी उतर चुके हैं. दिल्ली में अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया है - और हाथ में झाड़ू लेकर दिल्लीवालों से बीजेपी का सफाया करने की अपील की है.
रोड शो के दौरान अखिलेश यादव न तो राहुल गांधी का नाम लिया, और न ही कहीं कांग्रेस को सीधे सीधे टार्गेट करने की कोशिश की, जबकि साथ चल रहे अरविंद केजरीवाल कांग्रेस और बीजेपी में ईलू-ईलू का खेल समझाने में लगे रहे, लेकिन लोगों को वोट बर्बाद न करने की सलाह देकर थोड़ा संशय जरूर पैदा कर दिया है - क्या अखिलेश यादव के निशाने पर कांग्रेस भी है.
अखिलेश यादव दिल्ली में कांग्रेस या राहुल गांधी का नाम भले न ले रहे हों, लेकिन अरविंद केजरीवाल का समर्थन करके कांग्रेस के खिलाफ कदम तो बढ़ा ही दिया है. जिस तरह से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राहुल गांधी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, अखिलेश यादव का स्टैंड तो पूरी तरह कांग्रेस के खिलाफ ही जाता है. अखिलेश यादव का ये कदम इंडिया ब्लॉक के साथ साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर भी असर डालने वाला है. क्योंकि, मिल्कीपुर उपचुनाव में कांग्रेस पहले ही समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा कर चुकी है.
अरविंद केजरीवाल का सपोर्ट ममता बनर्जी ने भी अखिलेश यादव की ही तरह किया है, लेकिन अभी तक उनका दिल्ली दौरा नहीं हुआ है. वैसे भी अब चुनाव प्रचार का आखिरी दौर ही चल रहा है.
केजरीवाल के साथ, कांग्रेस के खिलाफ
दिल्ली में अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांग रहे थे, तो यूपी के मिल्कीपुर में डिंपल यादव समाजवादी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए रोड शो कर रही थीं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







