
दिल्ली: मुखर्जी नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पैसों के लेनदेन का मामला
AajTak
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक युवक की पैसों के लेनदेन के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गमले और पत्थर से पीटकर जान ली है.
दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना इलाके में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन के चलते किया हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. इससे पहले दोनों पक्षों में पैसों को लेकर दो बार झगड़ा हो चुका है.
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम प्रवीण लांबा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा मामले की जांच में भी जुट गई है. हालांकि एक आरोपित के सरेंडर करने की बात भी कही जा रही है. वहीं मृतक के परिवार का आरोप है कि प्रवीण की गमले और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या की गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक प्रवीण लांबा, निवासी परमानंद कॉलोनी, मुखर्जी नगर और राहुल मल्होत्रा के बीच झगड़ा हुआ था. कहा जा रहा है कि मृतक नशे की हालत में था और आरोपित के घर के सामने पेशाब कर रहा था.
झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया. आरोपित ने अपने पिता रवि मल्होत्रा के साथ मिलकर उसके घर की पहली मंजिल से बोतलें और पत्थर फेंके. जिसमें एक बोतल पीड़ित को लगी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई. इस दौरान प्रवीण का काफी खून भी बह गया.
घायल प्रवीण लांबा को नजदीकी बीजेआरएम अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दाहिने पैर पर साधारण और फ्लिप फ्लॉप चोट लगने की बात बताई. बाद में प्रवीण को परिवार के सदस्यों द्वारा न्यूलाइफ अस्पताल और बाद में पेंटामेड अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







