
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 'टेस्ट', 160KM की रफ्तार से दौड़ी नितिन गडकरी की कार
AajTak
नितिन गडकरी निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण (Nitin Gadkari Delhi Mumbai expressway inspection) कर रहे हैं. इसके लिए वह दो दिन के दौरे पर निकले हैं.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर काम कैसा चल रहा इसका केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद रतलाम में इसका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने हाईवे पर कार को दौड़वाकर भी देखा, जिसकी स्पीड 150 से भी ऊपर चली गई थी. अब इसका वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है. गडकरी ने पहले हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया फिर खुद कार में सवार होकर इसका टेस्ट किया. #नया_भारत केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari जी ने रतलाम जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलवाकर लिया स्पीड टेस्ट @BJP4MP pic.twitter.com/Xq5b4jupqs

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









