
दिल्ली: मुंडका केमिकल गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें
AajTak
राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में स्थित एक केमिकल गोदाम फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












