
दिल्ली: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, कहा- चोर ने किया मर्डर
AajTak
आउटर दिल्ली के रनहोला इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीती रात एक युवक ने आपसी झगड़े के चलते अपनी 25 वर्षीय पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी.
आउटर दिल्ली के रनहोला इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीती रात एक युवक ने आपसी झगड़े के चलते अपनी 25 वर्षीय पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. बाद में, खुद ही शोर मचाकर घर में चोर घुसने और पत्नी की हत्या करने की बात घरवालों को बताई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. वहीं, आरोपी पति ने पहले पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया. फिलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









