
दिल्ली: मामूली टक्कर पर ई-रिक्शा चालक को गोली मारी, SUV चालक गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मामूली टक्कर पर गुस्साए एक कार सवार ने ई-रिक्शा चालक पर गोली चला दी. घटना के बाद घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर SUV चालक समेत उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पिस्तौल बरामद की गई है, मामले की जांच जारी है.
राजधानी दिल्ली में सड़क पर हुई मामूली सी टक्कर एक खौफनाक वारदात में तब्दील हो गई. नंद नगरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसकी रिक्शा गलती से एक SUV कार से टकरा गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, यह घटना 23 जून की सुबह उस वक्त हुई जब 30 साल के विनय, अमित विहार से अपने घर सबोली लौट रहे थे. रास्ते में गगन सिनेमा के पास उन्होंने जब यू-टर्न लिया, तो उनकी ई-रिक्शा गलती से एक काले रंग की SUV कार से हल्के से टकरा गई. इस पर कार चालक समीर शर्मा (46) ने गुस्से में आकर अपनी पिस्तौल निकाली और विनय पर गोली चला दी. इसके बाद वह महिला साथी के साथ मौके से फरार हो गया.
घायल विनय को तुरन्त गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली. विनय के बयान के आधार पर नंद नगरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या की कोशिश) और 3(5) (संयुक्त जिम्मेदारी) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी समीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वारदात के समय उसके साथ एक महिला भी थी, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने समीर के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और SUV कार भी बरामद कर ली है.
फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि समीर के पास अवैध हथियार कैसे आया और उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.









