
दिल्ली: मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव पर लगाया 'नए घोटाले' का आरोप, किया ये बड़ा दावा
AajTak
दिल्ली सरकार में विजलेंस मंत्री आतिशी सिंह ने मुख्य सचिव नरेश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि नरेश के बेटे की कंपनी जो सिर्फ 7 महीने पहले बनी है, उसे AI सॉफ्टवेयर बनाने का कोई अनुभव नहीं. लेकिन कंपनी को दिल्ली सरकार के ILBS अस्पताल से बिना टेंडर के काम दिलवाया गया है.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार का नया अस्पताल घोटाला सामने ला दिया है. दिल्ली सरकार की विजलेंस मंत्री आतिशी सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नरेश कुमार के बेटे की कंपनी जो सिर्फ 7 महीने पहले बनी है, उसे AI सॉफ्टवेयर बनाने का कोई अनुभव नहीं. लेकिन इसके बाद भी नरेश ने बेटे की एक और कंपनी को दिल्ली सरकार के ILBS अस्पताल से बिना टेंडर के AI सॉफ्टवेर बनाने का काम दिलवाया है, जिसमें उसे सैकड़ों करोड़ों का मुनाफा पहुंचाया गया है.
बता दें कि इससे पहले नरेश कुमार पर द्वारका एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण में हेरफेर के आरोप लग चुके हैं. नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण में हेरफेर कर अपने बेटे को 315 करोड़ का फायदा पहुंचाया है. इस मामले को लेकर ही अरविंद केजरीवाल सरकार में विजिलेंस मंत्री आतिशी ने कथित भ्रष्टाचार के आरोप की जांच शुरू की थी.
दिल्ली सरकार ने लगाए ये आरोप
1. नरेश कुमार ने बेटे करण चौहान की कंपनी MetaMix का दिल्ली सरकार के ILBS अस्पताल से मुफ्त में MOU करवाया, जिसमें संवर्धित वास्तविकता का उपयोग करके कई एंडोस्कोपी प्रक्रियाओं के अनुकरण पर अनुसंधान और अध्ययन कार्य का संचालन करने की बात थी.
2. ये MOU नरेश कुमार के बेटे के स्टार्ट अप के लिए पूरी तरह फायदे का सौदा था.
3. दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नरेश कुमार ILBS अस्पताल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन हैं और उनके रहते ही इस फैसले को न सिर्फ मंजूरी दी गई. बल्कि इस MOU के तहत वर्चुअल रियलिटी लैब का भी उद्घाटन किया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







