
दिल्ली भाजपा ने 3 निगम पार्षदों को पार्टी से बाहर किया, कहा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
AajTak
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों का निष्काषन खेद का विषय है लेकिन पार्टी शिकायतों की अनदेखी नहीं कर सकती और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रख सकती है.
दिल्ली बीजेपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है. तीन निगम पार्षदों को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 3 निगम पार्षदों को भ्रष्टाचार और पार्टी कार्यकर्ताओं के अनदेखी के आरोप में पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










