
दिल्ली: भजनपुरा में गला चोककर सब्जी वाले को लूटा, घटना का CCTV वीडियो वायरल
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अपराध इस स्तर तक पहुंच गया है कि अब बदमाश गली-गली सब्जी बेचने वाले को लूट ले रहे हैं. ऐसी ही एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो अपराधी किस्म के युवक ठेला पर सब्जी बेचने वाले लड़के को लूटते दिखाई दे रहे हैं.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके में लूट का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सब्जी वाले से दो युवक लूटपाट करते दिखाई दे रहे हैं. गली-गली ठेले पर सब्जी बेचने वाले को भी बदमाश बख्शने को तैयार नहीं है. दिनभर सब्जी बेचने के बाद जो भी पैसा उसने कमाया था बदमाशों ने उसे लूट लिया.
भजनपुरा इलाके की इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक सब्जीवाला गली में ठेले पर सब्जी बेचते हुए जा रहा है. तभी दो युवक उसके पास आते हैं. आसपास इधर-उधर देखकर पूरी रेकी करते है. उसके बाद एक शख्स सब्जी वाले का गला दोनों हाथों से चोक कर देता है. इसके बाद दूसरा शख्स उसके पैसे छीनने की कोशिश करता है.
गला चोक होने की वजह से सब्जी वाला असहाय हो जाता है और वह कुछ नहीं कर पाया. दोनों ही बदमाशों ने सब्जी वाले की दिनभर की कमाई उससे लूट ली और वहां से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि यह मामला 21 जुलाई का है. अभी तक इस मामले में पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है. लिहाजा कोई घटना को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.
राजधानी दिल्ली में आम आदमी किस हद तक सुरक्षित हैं, इस घटना से इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. एक मजदूर तबके का शख्स जो गली-गली घूमकर सब्जी बेचता है. अब अपराधी उसे निशाना बना रहे हैं. उसकी दिनभर की कमाई को एक झटके में बदमाश लूटकर ले जा रहे हैं और पुलिस शिकायत नहीं मिलने के कारण एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







