
दिल्ली ब्लास्ट: NIA ने मेडिकल छात्र को शादी समारोह से उठाया, पूछताछ के बाद मोबाइल जब्त
AajTak
उत्तर दिनाजपुर में आतंकियों से संबंधों के शक में NIA द्वारा हिरासत में लिए गए अल-फला यूनिवर्सिटी के MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार अलम को शनिवार शाम पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. उसके डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा पेश होने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी उसकी गतिविधियों की और जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा हिरासत में लिए गए MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार आलम को पूछताछ के बाद शनिवार शाम रिहा कर दिया गया. आलम हरियाणा स्थित अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र है और फिलहाल लुधियाना में रहता है. उसका पैतृक गांव दिनाजपुर के दालकोला के पास है जहां वह अपनी मां और बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आया था.
NIA ने की पूछताछ
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक NIA ने शुक्रवार सुबह सूरजपुर बाज़ार इलाके से आलम को हिरासत में लिया. एजेंसी उसकी मोबाइल लोकेशन की निगरानी कर रही थी और उसकी गतिविधियों पर संदेह जताया गया था. अधिकारियों के मुताबिक आलम शादी से लौट रहा था तभी NIA टीम ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ सिलिगुड़ी स्थित NIA कार्यालय में की गई.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आलम को शनिवार शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उसकी जांच अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर उसे दोबारा बुलाया जा सकता है.
मेडिकल छात्र का मोबाइल जब्त
NIA अभी यह भी जांच कर रही है कि क्या उसका हालिया दिल्ली ब्लास्ट से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी गतिविधियों की असल तस्वीर सामने आएगी. एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि आलम 'संदिग्ध तरीके से' एक स्टेशन के पास घूमता पाया गया था, जिसके आधार पर उसे रोका गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










