
दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंद लाल किला मेट्रो स्टेशन दोबारा खोला गया, सभी गेट हुए चालू
AajTak
दिल्ली में 10 नवंबर के बम धमाके के बाद बंद किया गया लाल किला मेट्रो स्टेशन अब दोबारा खोल दिया गया है और DMRC ने सभी गेट संचालन के लिए खोलने की जानकारी दी है. इसी बीच ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा हुआ है—मौके से 9mm कैलिबर के दो जिंदा और एक खाली कारतूस मिले हैं.
दिल्ली में सुरक्षा कारणों से बंद किया गया लाल किला मेट्रो स्टेशन अब पूरी तरह खोल दिया गया है. DMRC ने ट्वीट कर बताया कि स्टेशन के सभी गेट को संचालन के लिए खोल दिया गया है. आज गेट नंबर 1 और 4 को खोला गया, जबकि गेट नंबर 2 और 3 कल ही खोल दिए गए थे.
10 नवंबर को बंद किया गया था स्टेशन
10 नवंबर को दिल्ली बम धमाके के बाद यह स्टेशन एहतियातन बंद कर दिया गया था. वहीं दूसरी तरफ, लाल किला ब्लास्ट मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमाके वाली जगह से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस मिले हैं. इनमें से दो जिंदा कारतूस हैं, जबकि एक खाली खोखा मिला है.
आम नागरिक इस्तेमाल नहीं करते 9mm पिस्टल यह हथियार आम लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते और आमतौर पर सुरक्षा बल या पुलिसकर्मी ही 9mm पिस्टल का उपयोग करते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि मौके से न तो कोई पिस्टल मिली और न उसका कोई हिस्सा. यानी कारतूस मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला हथियार अब तक गायब है.
पुलिस के कारतूस मिसिंग नहीं
पुलिस ने मौके पर मौजूद अपने स्टाफ के हथियार और कारतूस की जांच भी करवाई, लेकिन किसी पुलिसकर्मी के कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये कारतूस वहां पहुंचे कैसे- क्या ये ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे, या इसके पीछे कोई और वजह है. कारतूसों की बरामदगी ने जांच एजेंसियों के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










