
'दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर को दी थी ट्रेनिंग...', कश्मीर के डॉक्टर निसार कहां हैं? टेरर से जुड़ रहे तार
AajTak
एंटी-नेशनल क्रेडेंशियल्स के चलते 2023 में सरकारी सेवा से बर्खास्त किए गए कश्मीर के डॉक्टर निसार-उल-हसन एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. फरीदाबाद जैश ‘व्हाइट कॉलर’ मॉड्यूल और लाल किला धमाके की जांच में उनका नाम सामने आ रहा है. NIA ने पूछताछ के लिए डॉक्टर को हिरासत में लिया है.
फरीदाबाद जैश 'व्हाइट कॉलर' टेरर मॉड्यूल और लाल किला धमाके की जांच ने एक बार फिर विवादित डॉक्टर डॉ. निसार-उल-हसन को सुर्खियों में ला दिया है. नवंबर 2023 में एंटी-नेशनल गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उन्हें सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. अब, ताजा जांच में सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर उनकी भूमिका को खंगाल रही हैं.
डॉ. निसार-उल-हसन, कश्मीर के सोपोर के अचाबल गांव के रहने वाले हैं. यह एक ऐसा इलाका जो कभी आतंकवाद का गढ़ माना जाता था. उन्होंने 1991 में GMC श्रीनगर से MBBS और 2001 में SKIMS से MD (जनरल मेडिसिन) किया. बाद में वह श्रीनगर के SMHS अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर बने, लेकिन यहीं से उनके खिलाफ विवाद और राजनीतिक टकराव शुरू हुए.
यह भी पढ़ें: 'मैंने सिर्फ 1200 महीना किराया लिया...' दिल्ली ब्लास्ट की साजिश वाले मुजम्मिल को कमरे पर रखने वाले मद्रासी की पूरी कहानी
सरकारी सेवा के दौरान वह 'डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर' के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे. इसी दौरान कई बार उनके बयान, हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन राजनीतिक विवाद में बदल गए.
2013 और 2014 में काफी एक्टिव थे निसार
2013 में, नकली दवाओं के बड़े घोटाले के खिलाफ उन्होंने DAK की ओर से हड़ताल की अपील की, जिसे हुर्रियत समेत कई अलगाववादी समूहों का समर्थन मिला और मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











