
दिल्ली ब्लास्ट केस: पुलिस को अब तीसरी कार की तलाश, क्या मारुति ब्रेजा से की गई थी रेकी?
AajTak
लाल किले धमाके की जांच में अब तीसरी कार मारुति ब्रेजा की तलाश तेज हो गई है. पुलिस को शक है कि इस कार का इस्तेमाल रेकी या फरार होने के लिए किया गया था. इससे पहले धमाके में इस्तेमाल सफेद हुंडई i20 और फरीदाबाद से बरामद लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट का लिंक आतंकी उमर मोहम्मद से जुड़ा मिला था.
लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ा सुराग मिला है. अब जांचकर्ताओं को एक तीसरी कार- मारुति ब्रेजा की तलाश है, जो इस मॉड्यूल से जुड़ी बताई जा रही है. सोमवार शाम लाल किले के नजदीक एक सफेद हुंडई i20 कार में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों का आंकड़ा अब 13 हो गया है.
तीसरी कार की तलाश
इसके बाद जांच में दूसरी कार, लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट, फरीदाबाद में बरामद की गई थी, जो ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद से जुड़ी पाई गई. अब एजेंसियां तीसरी कार मारुति ब्रेजा की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस ब्रेजा कार का इस्तेमाल या तो रेकी के लिए या फरार होने के लिए किया गया था. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि कार बम धमाके की इस पूरी साजिश में तीनों गाड़ियों का इस्तेमाल अलग-अलग चरणों में किया गया था.
एक और घायल की मौत
इस बीच, धमाके में घायल 35 वर्षीय बिलाल हसन की मौत हो गई है. वह एलएनजेपी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे. बिलाल के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें थीं. धमाके के दौरान उनके फेफड़ों और आंतों में धातु के टुकड़े और छर्रे फंसे पाए गए थे. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










