
दिल्ली: बेहद खतरनाक था सीमापुरी से मिला IED, सरकार की मंजूरी के बाद ही होता है इशू, पाकिस्तानी कनेक्शन का शक
AajTak
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मिले IED के मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आ रहा है कि बरामद किया गया IED मिलिट्री ग्रेड है. इसे आसानी से हासिल नहीं किया जा सकता.
दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से मिले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जो IED बरामद किया है, वह मिलिट्री ग्रेड IED है. इसका इस्तेमाल बड़ी-बड़ी खदानों में विस्फोट करने के लिए होता है और इसे राज्य की अनुमति के बाद ही मुहैया कराया जा सकता है. वहीं, NSG और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब इस IED को एक पार्क में डिफ्यूज किया तो जोरदार आवाज आई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










